विश्व

92 देशों में फैला मंकीपॉक्स, WHO बोला- तेजी से बढ़ रहे केस, वैक्सीन मांग रहे देश

Subhi
18 Aug 2022 1:22 AM GMT
92 देशों में फैला मंकीपॉक्स, WHO बोला- तेजी से बढ़ रहे केस, वैक्सीन मांग रहे देश
x

कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स की दहशत लोगों को डराने लगी है। मंकीपॉक्स वायरस अब दुनिया के 92 देशों तक फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को ये जानकारी दी। WHO के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि मंकीपॉक्स अब तक 92 देशों और क्षेत्रों तक फैल चुका है। WHO को प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 35,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं वायरस से अब तक 12 मौतों हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह लगभग 7,500 मामले सामने आए। ये पिछले सप्ताह की तुलना में 20% की वृद्धि थी। यानी एक सप्ताह पहले आए मामलों से ये मामले 20% ज्यादा थे। 2022 में दुनिया के 92 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के 35,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकांश मामले ऐसे देशों में हैं, जहां इससे पहले कभी मंकीपॉक्स नहीं हुआ है।

WHO के महानिदेशक ने कहा कि मंकीपॉक्स को रोकने में वैक्सीन अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा, "वैक्सीन मंकीपॉक्स के प्रकोप को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, और कई देशों में, प्रभावित समुदायों के लिए वैक्सीन की उच्च मांग देखी गई है।" विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स एक वायरल पशुजन्य बीमारी है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। इसके लक्षण चेचक के समान होते हैं। मंकीपॉक्स भले ही कई श्वसन संक्रमणों (जैसे कि कोविड-19) के रूप में संक्रामक नहीं है, फिर भी इसके प्रसार को रोकना जरूरी है।


Next Story