
x
Islamabad इस्लामाबाद। वर्ष 2022 में पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची से बाहर किया जाना वित्तीय प्रशासन में सुधार का संकेत माना गया था, लेकिन इस फैसले को लेकर बना शुरुआती उत्साह अब फीका पड़ता दिख रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तपोषण पर प्रभावी अंकुश अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2025 में एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ग्रे सूची से हटाने के बावजूद ‘फॉलो-अप मॉनिटरिंग’ में बनाए रखने का फैसला किया। एफएटीएफ ने यह कदम देश की मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक लगाने की क्षमता और इच्छाशक्ति को लेकर चिंताओं के चलते उठाया। विश्लेषकों का मानना है कि किसी देश का ग्रे सूची से बाहर होना टिकाऊ अनुपालन की गारंटी नहीं होता, खासकर उन देशों में जहां संरचनात्मक कमजोरियां, अनौपचारिक अर्थव्यवस्था और अवैध वित्तीय नेटवर्क गहराई से जड़े हों।
एशियन न्यूज पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एफएटीएफ की अध्यक्ष एलिजा डी’ आंदा मद्राजो ने इस चेतावनी को स्पष्ट शब्दों में रखा। उन्होंने कहा कि ग्रे सूची से बाहर होना “आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कोई अचूक ढाल नहीं” है। ग्रे सूची से बाहर होने वाले देशों की भी निरंतर समीक्षा की जाती है और पाकिस्तान के मामले में यह निगरानी एशिया-पैसिफिक ग्रुप (एपीजी) द्वारा की जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान एफएटीएफ का पूर्ण सदस्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी देश, जो ग्रे सूची से बाहर निकलता है, मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकी वित्तपोषण से पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता।
रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी केवल सैद्धांतिक नहीं थी। खुफिया सूचनाओं में सामने आया कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने घरेलू डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लगभग 1.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए। इस धन का उपयोग कथित तौर पर देशभर में 300 से अधिक नए प्रशिक्षण शिविर बनाने के लिए किया जाना था। इस खुलासे ने इस आशंका को और मजबूत किया कि पाकिस्तान का वित्तीय तंत्र, विशेषकर डिजिटल और अनौपचारिक क्षेत्र, अब भी चरमपंथी नेटवर्क के दुरुपयोग के प्रति संवेदनशील है।
चिंता इस बात को लेकर भी बढ़ी है कि पाकिस्तान वर्चुअल एसेट्स (वीए) और वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (वीएएसपी) को विनियमित करने में धीमी प्रगति कर रहा है। जून 2025 में एफएटीएफ ने इस पर चिंता जताई थी कि पाकिस्तान ने वर्चुअल एसेट्स के उपयोग पर न तो स्पष्ट प्रतिबंध लगाया है और न ही प्रभावी नियमन किया है। एफएटीएफ की वैश्विक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि किसी एक देश में नियामक चूक के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुष्परिणाम हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आतंकी वित्तपोषक, मादक पदार्थ तस्कर और राज्य-समर्थित तत्व तेजी से स्टेबलकॉइन का उपयोग कर रहे हैं।
डिजिटल क्षेत्र के अलावा, पाकिस्तान की विशाल अनौपचारिक अर्थव्यवस्था भी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 मार्च 2025 को पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) ने 70 से अधिक रियल एस्टेट एजेंटों की पहचान की, जो कथित तौर पर हवाला और हुंडी नेटवर्क के जरिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में करोड़ों डॉलर भेजने में शामिल थे।
Tagsपाकिस्तानएफएटीएफग्रे सूचीमनी लॉन्ड्रिंगआतंकी वित्तपोषणडिजिटल भुगतानजैश-ए-मोहम्मदवर्चुअल एसेटवीएएसपीअनौपचारिक अर्थव्यवस्थाहवालाहुंडी नेटवर्कनिगरानीआर्थिक प्रशासनवित्तीय सुधारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





