विश्व

मोदी ने आशा व्यक्त की है कि कोविड के दौर में भारत-आसियान मित्रता भविष्य में संबंधों को बनाए रखेगी मजबूत

Gulabi
28 Oct 2021 7:51 AM GMT
मोदी ने आशा व्यक्त की है कि कोविड के दौर में भारत-आसियान मित्रता भविष्य में संबंधों को बनाए रखेगी मजबूत
x
भारत-आसियान मित्रता भविष्य में संबंधों को बनाए रखेगी मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा व्यक्त की है कि कोविड के दौर में भारत-आसियान मित्रता भविष्य में संबंधों को मजबूत बनाए रखेगी और लोगों के बीच सद्भावना का आधार बनेगी। आज 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि कोविड के कारण सभी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय भारत-आसियान मित्रता की परीक्षा की घडी भी थी।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और आसियान के बीच हजारों वर्षों के जीवंत संबंध का इतिहास साक्षी रहा है। उन्‍होंने कहा कि आसियान की एकता हमेशा भारत की प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में भारत-आसियान साझेदारी के 30 वर्ष पूरे होंगे और भारत भी अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाएगा।
Next Story