विश्व

मॉडर्ना की वैक्सीन यूके में मिली मंजूरी, 1.7 करोड़ खुराकों की होगी खरीद 

Kunti Dhruw
8 Jan 2021 2:14 PM GMT
मॉडर्ना की वैक्सीन यूके में मिली मंजूरी, 1.7 करोड़ खुराकों की होगी खरीद 
x
यूनाइटेड किंगडम (यूके) के औषधि नियामक के मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन को भी शुक्रवार को अनुमति

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : यूनाइटेड किंगडम (यूके) के औषधि नियामक के मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन को भी शुक्रवार को अनुमति दे दी। इसके साथ ही मॉडर्ना तीसरी ऐसी वैक्सीन बन गई है जिसे यूके ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार यूके सरकार ने मॉडर्ना की वैक्सीन की 1.7 करोड़ खुराकोंमॉडर्ना वैक्सीन, यूके , मंजूरी, 1.7 करोड़ खुराकों,खरीद, Modern Vaccine, UK, clearance, 1.7 million doses, purchase, की खरीद का फैसला लिया है। यूके सरकार इसमें से 70 लाख खुराकों का ऑर्डर पहले ही दे चुकी है।

देश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, वैक्सीन की सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावकारिता को लेकर महीनों चले क्लिनिकल ट्रायल और विश्लेषण के आधार पर मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने कहा, 'यह एक और अच्छी खबर है और इस महामारी के खिलाफ हमारे पास एक और हथियार की तरह है।'
हालांकि मॉडर्ना की वैक्सीन की आपूर्ति अगले कुछ सप्ताह में होने की उम्मीद नहीं है। जानकारी के अनुसार 30 हजार से अधिक लोगों पर हुए परीक्षण में मॉडर्ना के वैक्सीन ने कोविड से करीब 95 प्रतिशत सुरक्षा वाले परिणाम दर्शाए। फाइजर और बायोएनटेक के टीके की तरह काम करने वाले मॉडर्ना की वैक्सीन को शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर रखना होता है।

दो वैक्सीनों को पहले ही अनुमति दे चुका है यूके
इससे पहले यूके में अमेरिकी कंपनी फाइजर व जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन के साथ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोनावायरस वैक्सीन को भी अनुमति मिल चुकी है। बता दें कि यूके दुनिया का पहला ऐसा देश था जिसने फाइजर की वैक्सीन के रूप में किसी वैक्सीन को आपात उपयोग की मंजूरी दी थी। इससे पहले यूरोपीय संघ भी मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी दे चुका है।
यूके में अभी भी बरकरार हैं संकट के हालात
बता दें कि यूके में सामने आया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सरकार के लिए संकट का सबब बन गया है। यह नया वायरस पहले के मुकाबले 70 फीसदी अधिक संक्रामक है। यहां कोरोना संक्रमण के अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 78 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक आंकड़े के अनुसार यूके में अभी भी 14 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।


Next Story