विश्व

मॉडल की शादी, मेहमानों को ऐसे देगी झटका

jantaserishta.com
17 July 2022 3:18 PM IST
मॉडल की शादी, मेहमानों को ऐसे देगी झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक फेमस मॉडल शादी करने जा रही हैं, इस शादी में उन्‍होंने आने वाले मेहमानों से फीस वसूलने की योजना बनाई है. उनकी यह अजीबोगरीब घोषणा चर्चा का केंद्र बनी हुई है. वह शादी पर काफी खर्चा करने की तैयारी में हैं.

'डेली स्‍टार' की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की शादी में करीब 38 लाख रुपये का खर्चा आएगा. 40 साल की मॉडल कार्ला बलूची (Karla Bellucci) 4 बच्‍चों की मां है. वह 52 साल के मंगेतर जोवानी (Giovanni) के साथ शादी करने जा रही हैं.
कार्ला बलूची की यह शादी चर्चा में हैं, क्‍योंकि उनकी शादी में मेहमानों से पैसा लिया जाएगा. ऐसे में जो कोई भी शादी में जाएगा, उसके लिए यह महंगा सौदा साबित होगा. जो भी मेहमान उनकी शादी में आएगा उसको 9 हजार से ज्‍यादा रुपये देने होंगे. केप वर्डे में होने वाली शादी के लिए फ्लाइट और होटल पर करीब 2 लाख रुपये का खर्च आएगा.
कार्ला ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर (Hertfordshire) की रहने वाली हैं. उन्‍होंने कहा है कि वो अपनी शादी में सब कुछ बेहतर करना चाहती हैं. लेकिन कंगाल होना भी नहीं चाहती हैं. ऐसे में उन्‍होंने 30 मेहमानों को 9 हजार रुपये से ज्‍यादा देने के लिए कहा है, जिससे उनका कुछ पैसा बच सके.
कुल मिलाकर यह मॉडल अपनी शादी के लिए काफी उत्‍सुक हैं. उन्होंने बताया है कि वह अपनी शादी में सफेद घोड़े पर बैठकर आएंगी. वहीं अपनी शादी के खास दिन के लिए उन्‍होंने फाइव स्‍टार होटल हिल्‍टन का चयन किया है. वैसे बलूची ने पहली शादी 19 साल से भी कम उम्र में की थी. उनकी सगाई की अंगूठी करीब पौने 6 लाख रुपये की है, वहीं उन्‍होंने शादी के लिए पौने 6 लाख रुपये की ही ड्रेस भी ऑर्डर की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story