विश्व

मॉडल की मौत, ऐसे हुआ ये सब

jantaserishta.com
11 Jun 2022 12:40 PM IST
मॉडल की मौत, ऐसे हुआ ये सब
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कबाब खाने की वजह से थाईलैंड की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मॉडल अरिसारा कारबदेचो का दम घुटने लगा. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. 2 महीने तक लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद अब उनकी मौत हो गई है.

27 साल की सोशल मीडिया स्टार की मौत की खबर की पुष्टि, परिवारवालों और दोस्तों ने की है. अरिसारा की दोस्त Sirikanda Chaiburut ने फेसबुक पर कहा- अरिसारा को जानने वाले सभी लोग उदास हैं. वह जवान और खूबसूरत थी.
अरिसारा को एलिस के नाम से भी जाना जाता था. उन्हें इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अपनी फोटोज पोस्ट कर के उन्होंने ऑनलाइन पॉपुलैरिटी हासिल की थी.


अरिसारा की 57 साल की मां सुपिचा ने कहा कि वह बहुत बिजी थी. वह किसी काम के लिए जा रही थी. जल्दबाजी में पारंपरिक थाई खाना पोर्क कबाब और राइस खा रही थी. इसी दौरान मीट का एक टुकड़ा उनके गले में फंस गया. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया.
अरिसारा की हालत देखकर डॉक्टरों ने कहा कि उन लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचे में 9 मिनट की देरी कर दी और उनके दिमाग में बहुत देर तक ऑक्सीजन सप्लाई रुकी रही.
मार्च में घटना के कुछ दिनों पहले ही अरिसारा ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट किया था. उस पोस्ट पर उनके हजारों फैंस ने कमेंट किया है. वहां लोग इस मॉडल को श्रद्धांजलि भी देते दिख रहे हैं.
अरिसारा की मां ने कहा- मैं सभी टीनएजर्स को कहना चाहती हूं कि वह लोग अपने स्वास्थ्य का अच्छे ख्याल रखें. खाना समय पर खाएं और आराम पर भी पूरा ध्यान दें.
अरिसारा की मां ने आगे कहा- अगर मैं उसके साथ होती, तो यह ट्रेजेडी होती ही नहीं. और मैं नहीं चाहती कि इस तरह की चीज किसी और के साथ या किसी भी परिवार के साथ हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story