विश्व

यमन से दागी गई मिसाइल मध्य इजरायल में गिरी, कोई हताहत नहीं

jantaserishta.com
23 Aug 2025 9:06 AM IST
यमन से दागी गई मिसाइल मध्य इजरायल में गिरी, कोई हताहत नहीं
x
यरूशलम: यमन से दागी गई एक मिसाइल मध्य इजराइल में गिरी है, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी इजरायली सेना और आपातकालीन सेवाओं ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि मिसाइल हवा में ही टूट गई और इसके छर्रे शुक्रवार को तेल अवीव के नजदीक बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास जा गिरे। इस दौरान तेल अवीव, पश्चिमी यरुशलम और अन्य मध्य इजरायली क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिसके बाद निवासियों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भी आया।
यह मिसाइल हमला उस घटना के कुछ घंटों बाद हुआ जब इजरायल ने यमन से गाजा पट्टी के गांवों की ओर दागे गए एक ड्रोन हमले को रोक लिया था। इस घटना में भी किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
इससे पहले शुक्रवार को, इजरायली वायु सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऊर्जा ढांचे पर हवाई हमला किया था। इसके जवाब में, हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने गाजा में इजरायल के सैन्य अभियानों के प्रतिशोध में बेन गुरियन एयरपोर्ट को हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया।
पिछले रविवार को भी यमन से दागी गई एक मिसाइल को इजरायली वायु सेना ने बीच में ही रोक लिया था, जिसे इजरायली हमलों के जवाब में दागा गया था। इस घटना के दौरान भी तेल अवीव, यरुशलम और अन्य शहरों में सायरन बजे, जिससे लोग शेल्टर होम में शरण लेने को मजबूर हुए। उसी दिन, हजारों लोग गाजा में युद्ध समाप्त करने और बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, "यमन से दागी गई मिसाइल को हमारी वायु सेना ने सफलतापूर्वक रोक लिया। इस घटना में किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है।"
उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती समूह ने नवंबर से इजरायल और उससे जुड़े जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। इसके जवाब में इजरायल ने सना और लाल सागर के होदेइदाह बंदरगाह सहित हूती नियंत्रित क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं। यह तनाव क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को और गंभीर बनाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story