विश्व

चमत्कार: 100 फि‍ट नीचे गिरने के बाद भी सुरक्ष‍ित बचा नाबालिग लड़का

jantaserishta.com
14 Aug 2023 8:52 AM IST
चमत्कार: 100 फि‍ट नीचे गिरने के बाद भी सुरक्ष‍ित बचा नाबालिग लड़का
x
बचाव दल ने सुरक्ष‍ित निकाला।
वाशिंगटन: अमेरिका के एरिजोना राज्य में ग्रांड कैन्यन से लगभग 100 फि‍ट नीचे गिरने के बाद 13 वर्षीय एक लड़का सुरक्ष‍ित बच गया। मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आठ अगस्त को लोकप्रिय पर्यटक स्थल नॉर्थ रिम में एक कगार से वायट कॉफ़मैन नामक लड़का गिर गया। उसे दो घंटे की मशक्‍कत के बाद ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क के बचाव दल ने सुरक्ष‍ित निकाला।
गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में छुट्टी दे दी गई। फीनिक्स स्थित केपीएनएक्स टेलीविजन स्टेशन से बात करते हुए उसने कहा कि वह नीचे बैठकर एक हाथ से चट्टान को पकड़े हुए था, तभी उसकी पकड़ छूट गई और वह गिर पड़ा। अस्पताल में फीनिक्स टेलीविजन स्टेशन केपीएनएक्स को उसने बताया कि गिरने के बाद उसे कुछ भी याद नहीं है।
"मुझे बस कुछ हद तक जागने और एक एम्बुलेंस और एक हेलीकॉप्टर के पीछे होने और एक विमान पर चढ़ने व यहां पहुंचने की याद है।" बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार गिरने से उसे कई जगह फ्रैक्‍चर हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story