विश्व
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मिस्र में आयोजित 'भारत मिलन' कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की
jantaserishta.com
17 Jan 2026 8:51 AM IST

x
काहिरा: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मिस्र के ओबोर शहर में आयोजित सामुदायिक सांस्कृतिक उत्सव 'भारत मिलन' में हिस्सा लिया। इस दौरान, उन्होंने देशभर से आए प्रवासी भारतीय के साथ बातचीत की और मध्य पूर्वी देश के साथ भारत के मजबूत जन-जन के संबंधों का जिक्र किया।
विदेश राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रवासियों के महत्व की बात की। इसके साथ ही, उन्होंने भारत में प्रवासियों के योगदान और भारत-मिस्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने, सांस्कृतिक और आपसी संबंधों को गहरा करने के उनके प्रयासों की सराहना की।
कीर्ति वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ओबोर शहर में आयोजित एक जीवंत सामुदायिक सांस्कृतिक उत्सव 'भारत मिलन' में शामिल होकर खुशी हुई। पूरे मिस्र से प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की और 'विकसित भारत' को साकार करने में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की। भारत-मिस्र संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ होने और सांस्कृतिक व लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रशंसा की।"
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत मिस्र की राजधानी काहिरा के अल होर्रेया पार्क में एक नीम का पौधा लगाया, जो पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और धरती के हरित भविष्य के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। साथ ही साथ, यह हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के वैश्विक प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने काहिरा के अल होर्रेया पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।
इससे पहले गुरुवार को, कीर्ति वर्धन सिंह ने मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की। विदेश राज्य मंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "चर्चाओं में आगामी भारत-अरब विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य सेवा, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और पर्यटन में भारत-मिस्र सहयोग को मजबूत करना भी शामिल था।"
उन्होंने मिस्र की स्थानीय विकास और पर्यावरण मंत्री मनाल अवध से भी मुलाकात की। दोनों ने सतत विकास, जलवायु वित्तपोषण, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग समेत भारत-मिस्र के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसके अलावा, ग्रामीण विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और प्रबंधन प्रथाओं, ऊर्जा उत्पादन, कृषि और सिंचाई प्रथाओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।विदेश राज्य मंत्री ने गुरुवार को अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत के साथ भी एक बैठक की, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
Tagsविदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंहकीर्ति वर्धन सिंहमिस्रMinister of State for External AffairsKirti Vardhan SinghEgypt
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





