विश्व

माइनिंग कंपनी का दावा बोत्स्वाना की खदान से मिला 1,174 कैरेट का हीरा

Subhi
11 July 2021 1:22 AM GMT
माइनिंग कंपनी का दावा बोत्स्वाना की खदान से मिला 1,174 कैरेट का हीरा
x
बोत्सवाना की कारोवे खदान से हाल ही में 1,174 कैरेट का एक बड़ा हीरा मिला है जो प्राकृतिक तौर पर अब तक मिले सबसे बड़े हीरों में से एक है।

बोत्सवाना की कारोवे खदान से हाल ही में 1,174 कैरेट का एक बड़ा हीरा मिला है जो प्राकृतिक तौर पर अब तक मिले सबसे बड़े हीरों में से एक है। ये हीरा कुछ उन हीरों के बगल में मिला जो 471, 218 और 159 कैरेट के थे। इससे यह संकेत मिलता है कि मूल रूप से यह हीरा जब बना होगा तब हो सकता है यह 2,000 कैरेट से ज्यादा का रहा होगा।

यह हीरा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। पिछले माह बोत्स्वाना में ही 1,098 कैरेट का हीरा निकला था, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा था। जबकि सबसे बड़ा हीरा 1905 में खोजा गया जो 3,106 कैरेट का है। इस नए हीरे को अभी तराशा नहीं गया है लेकिन इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

बोत्सवाना के एक माइनिंग कंपनी ने यह दावा किया है कि उनके द्वारा खोजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। बोत्सवाना में काम करने वाली कनाडाई माइनिंग कंपनी लुकारा के कर्मचारियों ने इसे 12 जून को खोजा था।

लुकारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नसीम लहरी ने बताया कि हम नया इतिहास रच रहे हैं। उनके हाथों में मौजूद यह हीरा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। इस पर रोशनी डालते ही यह ऐसी चमक देता है कि आंखें चौंधिया जाती हैं।

एक माह पूर्व ही मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा

इससे पहले बोत्सवाना की डायमंड कंपनी डेब्सवाना ने 1,098 कैरेट का हीरा एक जून को खोजा था। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हीरा था। दुनिया में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का है जिसे कलिनन नाम दिया गया है। इसे 1905 में अंग्रेजों को राज वाले दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था।



Next Story