विश्व

ईरान के पश्चिमी इलाके में खाई में गिरी मिनी बस, 16 की लोगो की मौत और 12 लोग हुए घायल

Subhi
3 Sept 2021 8:01 AM IST
ईरान के पश्चिमी इलाके में खाई में गिरी मिनी बस, 16 की लोगो की मौत और 12 लोग हुए घायल
x
ईरान के पश्चिमी इलाके में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस के सड़क से खाई में गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है।

ईरान के पश्चिमी इलाके में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस के सड़क से खाई में गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार हादसा कुर्दिश प्रांत के कोर्देस्तान क्षेत्र में हुआ। घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। उन्हें सनांदाज शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश के आपातकालीन संगठन ने एक हेलीकॉप्टर व एंबुलेंस बसों को घटनास्थल पर मदद के लिए तैनात किया है। अधिकारियों ने अब तक दुर्घटना की वजह नहीं बताई है। उन्होंने कहा, मामले में जांच की जा रही है।


Next Story