करोड़पति ने 'कुत्ता' बनने के लिए उड़ाए 220 करोड़, क्या है Viral Video की सच्चाई?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब दावा तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि जापान के एक करोड़पति ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. दावा है कि उसने कई तरह की सर्जरी और प्रक्रियाओं के जरिए अपना पूरा रूप बदल लिया. वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद लोग भी हैरान हैं कि आखिर कोई इंसान कुत्ता बनने के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च करेगा. लेकिन इस वायरल दावे की कहानी कुछ अलग है. उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक जापान के जिस शख्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, उसका नाम टोको है. उसने खुद को कुत्ता बनाने के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई थी. बल्कि उसने एक बेहद खास और असली दिखने वाली कुत्ते की पोशाक तैयार करवाई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





