विश्व
ताकतवर रिवॉल्यूशनरी गार्ड बलों ने 7 चरमपंथियों को मार गिराया...
Rounak Dey
12 May 2021 9:18 AM IST

x
आतंकवादियों के साथ झड़प होती रहती हैं।
ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड बलों ने मंगलवार को तुर्की की सीमा से सटे देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में सात चरमपंथियों को मार गिराया।
ईरान की सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने बताया कि इस दौरान बल के दो सदस्यों की भी मौत हो गई।
एजेंसी ने बताया कि ''आतंकवादियों का एक समूह'' तुर्की से अवैध तरीके से ईरान में दाखिल हुआ था। यह झड़प ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के सलमास शहर में दोपहर के वक्त हुई।
इस क्षेत्र में ईरान के बलों की कुर्द अलगाववादियों तथा इस्लामिक स्टेट समूह केआतंकवादियों के साथ झड़प होती रहती हैं।
Next Story





