
x
मेक्सिको सिटी: दक्षिण मेक्सिको के ओक्साका राज्य के एक छोटे शहर के मेयर की 'पारस्परिक' संघर्ष के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 10 दिनों से भी कम समय में यह दूसरे मेयर की हत्या की गई है। इससे पहले, दक्षिणी गुएरेरो राज्य की राजधानी चिलपानसिंगो के मेयर एलेजांद्रो आर्कोस की 6 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद हत्या कर दी गई थी।
ओक्साका स्टेट प्रॉसिक्यूटर कार्यालय की ओर से मंगलवार को बताया कि कैंडेलारिया लोक्सिचा शहर के मेयर रोमन रुइज की 'पारस्परिक' संघर्ष के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस शहर की आबादी लगभग 11,166 है। कार्यालय के अनुसार, गंभीर हालत में मेयर को इलाज के लिए सामुदायिक क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। हालांकि, चाकू से हमले के दौरान लगी चोटों की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के अनुसार, यह एक पारस्परिक घटना है।
राज्य के गवर्नर सॉलोमन जारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,, "हमें इस घटना पर गहरा दुख है। हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रॉसिक्यूटर कार्यालय पहले से ही मामले पर काम कर रहा है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





