विश्व

मेटावर्स वर्चुअल दुनिया: टेक्नोलॉजी की मदद से लड़की से रेप

jantaserishta.com
27 May 2022 10:25 AM IST
मेटावर्स वर्चुअल दुनिया: टेक्नोलॉजी की मदद से लड़की से रेप
x

नई दिल्ली: एक लड़की ने आरोप लगाया है कि मेटावर्स (Metaverse) की वर्चुअल दुनिया (Virtual World) में उसके किरदार (Avatar) के साथ रेप किया गया. लड़की ने यह भी दावा किया कि एक दूसरा अवतार उसके साथ हो रही इस रेप की वारदात को देख रहा था. उसके हाथ में वोडका की बोतल बांट रहा था.

'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, SumOfUs, जो कि एक गैर-लाभकारी संस्था है, ने हाल ही में एक 21 वर्षीय लड़की को वर्चुअल दुनिया में भेजा था. लेकिन यहां घंटे भर बाद ही लड़की के अवतार से अजनबी शख्स ने यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया.
इस घटना को लेकर लड़की ने कहा कि यह सब काफी तेजी से हुआ. हालांकि, यह सब मेरे अवतार के साथ हो रहा था लेकिन मुझे ऐसा लगा कि ये मेरे साथ हो रहा है. लड़की ने मेटावर्स के Horizon Worlds App के माध्यम से वर्चुअल दुनिया में एंटर किया था.
इस घटना को लेकर 'डेली मेल' से बात करते हुए Metaverse के एक प्रवक्ता ने कहा कि लड़की ने हमारे सेफ्टी फीचर टूल जो डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है को एक्टिव नहीं किया होगा. इसके जरिए अनचाहे या फ्रेंड लिस्ट के बाहर के लोगों को करीब आने से रोका जा सकता है. इससे अवांछित बातचीत से बचना आसान हो जाता है. फिलहाल और भी सेफ्टी फीचर्स पर काम किया जा रहा है.
गौरतलब है कि Metaverse वैसे तो पूरी तरह से एक वर्चुअल दुनिया है लेकिन इसमें हर वो काम हो रहा है, जो हमारी असल दुनिया में होता है. ऐसे में सेफ्टी फीचर्स को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ समय पहले लंदन में रहने वाली एक महिला ने भी आरोप लगाया था कि मेटावर्स से जुड़ने के 60 सेकंड्स के अंदर वहां के कुछ यूजर्स ने मिलकर उसके अवतार का शारीरिक शोषण किया.
आपको बता दें कि जब भी कोई मेटावर्स में साइन इन करता है, वह एक ऑनलाइन दुनिया में एंटर कर जाता है. जहां यूजर्स के वर्चुअल किरदार (अवतार) मिलते हैं और संवाद करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story