विश्व

मेलानिया ट्रंप की वकील चुनी गईं स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति

jantaserishta.com
14 Nov 2022 9:08 AM IST
मेलानिया ट्रंप की वकील चुनी गईं स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति
x
फाइल फोटो
जुब्लजाना (आईएएनएस)| स्लोवेनियाई वकील नताशा पिर्क मुसर को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। गौरतलब है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने 2016 में एक मामले में नताशा को अपना वकील बनाया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार नताशा मुसर 23 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगी, जब मौजूदा राष्ट्रपति बोरुत पाहोर का दूसरा कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
रविवार को लगभग 98 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद मुसर को 54 प्रतिशत मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एंज लोगर को 46 प्रतिशत मत मिले।
पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में सात उम्मीदवारों में से लोगर को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और मुसार दूसरे स्थान पर रही थीं।
मुसर एक एक वकील के साथ देश के पूर्व राष्ट्रीय सूचना आयुक्त हैं।
वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़ी हुई थी लेकिन प्रधान मंत्री रॉबर्ट गोलोब व उनके गठबंधन सहयोगियों में से एक सोशल डेमोक्रेट्स ने उन्हें समर्थन दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story