विश्व

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप: 2 और मासूमों की मौत, अब तक 585 ने गंवाई जान

jantaserishta.com
31 May 2026 6:30 PM IST
बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप: 2 और मासूमों की मौत, अब तक 585 ने गंवाई जान
x
ढाका: बांग्लादेश में खसरे के मिलते-जुलते लक्षणों के कारण 2 और बच्चों ने दम तोड़ दिया। इस तरह 15 मार्च 2026 से अब तक मृतकों की कुल संख्या 585 हो गई है, स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटों में (शनिवार से रविवार सुबह 8 बजे तक) दोनों मौत खसरे के मिलते-जुलते लक्षणों की वजह से हुई हैं। ये आंकड़े देश भर से जुटाए गए हैं।
इसी हफ्ते की शुरुआत में बुधवार और गुरुवार को 5-5 बच्चों की जान गई थी, वहीं मंगलवार को ये आंकड़ा 10 था। यूएनबी के अनुसार इसके साथ ही खसरे से मिलते-जुलते लक्षणों से मौत का आंकड़ा 495 हो गया है। वहीं 90 की मौत खसरे से कंफर्म की गई है।
डीजीएचएस की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि, पिछले 24 घंटों में 1,324 नए संदिग्ध मामले सामने आए, जिससे कुल संदिग्ध मामलों की संख्या 70,936 तक पहुंच गई। इसी अवधि में 53 नए पुष्टि किए गए मामले भी दर्ज हुए, जिसके बाद कुल पुष्ट मामलों की संख्या 9,049 हो गई है।
15 मार्च से अब तक खसरे से मिलते-जुलते लक्षणों वाले 56,886 मरीजों (बच्चों) को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 52,841 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने अप्रैल में देशव्यापी आपातकालीन खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत 6 महीने से 5 साल तक के लगभग 18 मिलियन बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ और टीका और प्रतिरक्षा के लिए गठित वैश्विक गठबंधन (जीएवीआई-गावी) के सहयोग से चलाया गया था।
हाल ही में यूनिसेफ ने दावा किया कि अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में उन्होंने बार-बार चेताया था कि अगर उचित कदम नहीं उठाए गए तो परिणाम भयावह हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story