विश्व

मेयर, उनकी पत्नी और कई अधिकारी नाले में गिरे, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 Jun 2022 2:15 PM IST
मेयर, उनकी पत्नी और कई अधिकारी नाले में गिरे, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: एक पुल के उद्घाटन के लिए शहर के मेयर और दूसरे अधिकारी पहुंचे थे. जब वे लोग इस पुल पर चढ़े तभी वह टूट गया और मेयर समेत करीब 2 दर्जन लोग नीचे नाले में गिर गए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

मामला मैक्सिको के क्वेर्निवाका का है. शहर के मेयर नदी के ऊपर बने एक फुटब्रिज का उद्घाटन कर रहे थे. वुडेन बोर्ड्स और मेटल चेन्स से बने इस पुल को फिर से तैयार किया गया था. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चेन्स से बोर्ड्स अलग होने की वजह से यह घटना हुई.
शहर के काउंसिल मेंबर्स और दूसरे लोकल अधिकारी 3 मीटर (10 फीट) नीचे नाले में मौजूद पत्थरों पर गिर गए. Morelos राज्य के गर्वनर Cuauhtémoc Blanco ने बताया कि नाले में गिरनेवालों में मेयर, उनकी पत्नी, कई अधिकारी और रिपोर्टर्स शामिल थे. कई लोगों को चोटे लगीं. जिसके बाद में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर José Luis Urióstegui को भी हॉस्पिटल ले जाया गया था. उन्हें हल्की चोट लगी थी और वह खतरे से बाहर हैं. माना जा रहा है कि कैपेसिटी से ज्यादा लोगों के पुल पर चढ़ जाने की वजह से यह घटना हुई.
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग नाले में गिर दिख रहे हैं. उन लोगों को वहां से निकालने का काम भी चल रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story