विश्व

मौलाना ने पाकिस्तान में शिया नरसंहार पर संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की

jantaserishta.com
7 May 2023 10:56 AM IST
मौलाना ने पाकिस्तान में शिया नरसंहार पर संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की
x
लखनऊ (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पाराचिनार और खैबर पख्तूनख्वा में शिया शिक्षकों पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु और मजलिसे उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने शियाओं का नरसंहार रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की है। मौलाना ने एक बयान में कहा, पाकिस्तान में शिया नरसंहार जारी है। पाकिस्तान की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसे रोकने में विफल रहे हैं। आतंकवादियों ने एक स्कूल में घुसकर सात शिक्षकों की हत्या कर दी, जो आतंकवादियों की शिक्षा विरोधी मानसिकता को दशार्ता है।
संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना चाहिए और पाकिस्तान में शियाओं की हत्याओं को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शियाओं के लिए कोई सुरक्षा योजना नहीं है और संयुक्त राष्ट्र कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story