विश्व

श्रीलंका में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा

Teja
9 July 2022 10:47 AM GMT
श्रीलंका में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा
x
घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके सरकारी आवास में धावा बोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे घर छोड़कर भाग गए हैं।

वहीं इससे पहले खबर आई थी कि लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को कर्फ्यू हटा दिया है। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में 7 संभागों में लगाया गया था। आपको बता दें कि 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरे परिवार के साथ भाग गए थे। उग्र प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद अफवाह फैलाई गई थी कि वह भागकर भारत आ गए हैं, जिसके बाद उच्चायोग ने इस जानकारी को पूरी तरह से अफवाह बताया था।
हिंसा की आग में झुलस रहा श्रीलंका अभी भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। 2 साल पहले तक यहां की यहां की अर्थव्यवस्था दक्षिण एशिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक मानी जाती थी। कोरोना महामारी से पहले इसे विश्व बैंक ने दुनिया के हाई मिडिल इनकम वाले देशों की कैटेगरी में डाला था, लेकिन 2 साल में ही श्रीलंका की अर्थव्यवस्था अर्श से फर्श पर आ गई। श्रीलंका ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है, जिसके बाद से लगातार यह हिंसा की आग में झुलस रहा है।
महंगाई दर 17% से भी अधिक के स्तर पर पहुंची सरकारी आंकड़ों के अनुसार श्रीलंका में महंगाई दर 17% से भी अधिक के स्तर पर पहुंच गई है, जो पूरे दक्षिण एशिया के देशों में सबसे अधिक है। इसके कारण यहा के लोगों को दैनिक उपयोग वाली चीजों को भी खरीदने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।



Teja

Teja

    Next Story