विश्व
नॉर्थ कैरोलाइना में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की होगी जांच
jantaserishta.com
5 Dec 2022 10:53 AM IST

x
वाशिगंटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य नॉर्थ कैरोलाइना में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की घटना की जांच की जा रही है। मूर काउंटी के कई समुदायों को शनिवार शाम 7 बजे के बाद बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शेरिफ के कार्यालय ने रविवार को ये बात कही। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कार्यालय ने कहा कि, कई साइटों पर जानबूझकर तोड़फोड़ के संकेत मिले हैं।
नॉर्थ कैरोलाइना के गवर्नर रॉय कूपर ने रविवार को ट्वीट किया कि उन्होंने ड्यूक एनर्जी और राज्य के कानून प्रवर्तन अधिकारियों से मूर काउंटी में बिजली कटौती के बारे में बात की है।
कूपर ने लिखा, वे जांच कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को बिजली लौटाने के लिए काम कर रहे हैं। राज्य आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान कर रहा है।
ड्यूक एनर्जी आउटेज मैप के अनुसार, रविवार को मूर काउंटी में 38,000 से घरों में बिजली नहीं थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





