विश्व
इमरान सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों व जनता का जबर्दस्त प्रदर्शन, जगह-जगह रास्ता जाम
Rounak Dey
14 July 2021 9:04 AM GMT

x
यहां के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान के खिलाफ नारेबाजी की।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जनता सेना के अत्याचार के साथ ही अब सरकार की नीतियों का भी शिकार हो रही है। इमरान सरकार ने 2021 के बजट में सबसे कम धन आवंटित किया है। इससे सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों और जनता दोनों के ही तेवर तीखे हो गए हैं।
फंड आवंटित करने में पाक अधिकृत कश्मीर के साथ सौतेला व्यवहार
सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्षियों के साथ अत्याचार से पीडि़त जनता भी उठ खड़ी हुई हुई है। गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) विधानसभा में विपक्ष के नेता अमजद हुसैन ने कहा कि जीबी में अगर विकास के लिए उचित धन आवंटन नहीं किया गया तो विरोध और तेज किया जाएगा।
विपक्षी दलों व जनता का जबर्दस्त प्रदर्शन, जगह-जगह रास्ता जाम
डान अखबार के अनुसार 2021 के बजट में गिलगित-बाल्टिस्तान को सबसे कम धन आवंटित होने के कारण पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने जनता के सहयोग से यहां बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। विपक्षी दल के साथ हजारों लोगों ने गिलगित, स्कार्दू और गांचे जिलों सहित कई स्थानों पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। टायरों में आग लगाकर जनता ने काराकोरम राजमार्ग सहित कई स्थानों पर रास्ता जाम कर दिया। यहां के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान के खिलाफ नारेबाजी की।
Next Story