विश्व

ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद Ukraine पर भीषण हवाई हमला, जेलेंस्की ने कड़े प्रतिबंध की मांग की

Rajeshwari Nishad
5 Jun 2025 8:50 PM IST
ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद Ukraine पर भीषण हवाई हमला, जेलेंस्की ने कड़े प्रतिबंध की मांग की
x
ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद Ukraine पर भीषण हवाई हमला

Kiev.कीव। यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर रूसी ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हो गए हैं, जबकि खार्किव पर हुए हमले में चार बच्चों समेत 19 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के शहरों पर ये हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत के कुछ घंटों बाद हुए हैं।इस बातचीत में पुतिन ने ट्रंप से रविवार को रूसी एयरबेस पर यूक्रेन के हमलों का कड़ा जवाब देने का वादा किया था

रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइलें दागीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि बुधवार-गुरुवार की रात रूस ने प्रिलुकी, खार्किव, ओडेसा, सुमी, चार्निहिव, द्निप्रो और खेरसॉन पर 103 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। यह यूक्रेन पर ऐसा हमला था जिसके लिए रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की ज़रूरत है।जर्मनी के नए चांसलर अमेरिका के दौरे पर पहुंचे


Next Story