विश्व

होटल में 45 लोगों का सामूहिक धर्म परिवर्तन

Teja
15 Dec 2022 12:51 PM GMT
होटल में 45 लोगों का सामूहिक धर्म परिवर्तन
x
महीसागर| जिले के बालाशिनोर में सामूहिक धर्म परिवर्तन की घटना सामने आई है| 45 लोगों ने हिन्दू धर्म का त्यागकर बौद्ध धर्म अंगिकार कर लिया| बालाशिनोर की होटल गार्डन पैलेस में पोरबंदर से आए धर्म गुरु ने 45 लोगों को बौद्ध धर्म अंगिकार कराया| जानकारी के मुताबिक धर्म परिवर्तन करने वालों में बालाशिनोर नडियाद और पंचमहल समेत 45 लोग शामिल हैं| हिन्दू धर्म का त्याग करने वालों का कहना है कि बौद्ध धर्म में पंचशील के आदर्श से प्रभावित होकर उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया है| गौरतलब है गुजरात में धर्म परिवर्तन की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं| जिसमें ज्यादातर घटनाएं दूरदराज के क्षेत्रों की होती हैं| बालाशिनोर की घटना में अगर कोहोटल में 45 लोगों का सामूहिक धर्म परिवर्तनई गड़बड़ी सामने आती है तो पुलिस-प्रशासन मामले की जांच करेगा|
Next Story