
x
यंगून (आईएएनएस)| म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने देश के चार क्षेत्रों और चार राज्यों के 37 शहरों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। गुरुवार रात जारी परिषद के आदेशों के अनुसार इन 37 शहरों में सागिंग क्षेत्र से 11, चिन से सात, मैगवे और बागो क्षेत्र से पांच-पांच, कयाह से चार, तनिंथयी और कायिन से दो-दो और मोन राज्य से एक हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी। परिषद ने एक बयान में कहा, परिषद ने संबंधित सैन्य कमांड के कमांडरों को सुरक्षा करने, कानून का शासन और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और न्यायिक शक्ति दी।
यह कदम देश में आपातकाल की स्थिति को छह महीने के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है।
Tagsम्यांमारमार्शल लॉ घोषितमार्शल लॉम्यांमार में मार्शल लॉMyanmarmartial law declaredmartial lawmartial law in Myanmar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





