विश्व
3 महिलाओं के साथ शादी! फैमिली में 14 लोग, 10 बच्चे, जानें स्टोरी
jantaserishta.com
19 Sept 2022 12:33 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
नई दिल्ली: एक शख्स ने तीन महिलाओं के साथ शादी की है. ये तीनों महिलाएं आपस में बहनें हैं. शादी के बाद वे सभी एक ही घर में रहती हैं. इस फैमिली में कुल 14 लोग हैं, जिनमें 10 बच्चे हैं.
दरअसल, छोटे से गांव में रहने वाले ओमबेनी Polygamy रिलेशनशिप में हैं. उनकी क्रिस्टीन, एलीन और टूमा नाम की तीन पत्नियां हैं. जब उन्होंने एलीन और टूमा से शादी की तो उनकी पहली पत्नी क्रिस्टीन ने इसका विरोध नहीं किया. बल्कि क्रिस्टीन ने ओमबेनी की बाकी दो शादियों का समर्थन किया.
यूट्यूब चैनल Afrimax English से बातचीत में ओमबेनी ने कहा कि तीन पत्नियों के चलते लोग उनकी आलोचना करते हैं लेकिन उन्हें इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है. ओमबेनी कहते हैं कि हम सब आपस में खुश हैं और हमारे लिए यही सबसे बड़ी चीज है.
बकौल ओमबेनी तीनों पत्नियां काफी सपोर्ट करने वाली हैं. आपस में उनका अच्छा तालमेल है. घर के काम, बच्चों की देखभाल आदि वे मिलकर करती हैं. उनमें किसी के प्रति ईर्ष्या का कोई भाव नहीं है. तीनों एक दूसरे का सम्मान करती हैं और पति ओमबेनी को बराबर प्यार करती हैं.
जब ओमबेनी ने पहली पत्नी क्रिस्टीन से दूसरी शादी की बात की थी तो उन्होंने पति की बात नहीं काटी. क्रिस्टीन ने उन्हें एलीन से शादी करने की इजाजत दे दी. इसी तरह जब ओमबेनी ने टूमा से शादी करने की इच्छा जाहिर की तो क्रिस्टीन और एलीन ने भी मना नहीं किया.
हालांकि, एक छोटे और कच्चे घर में आने से पहले टूमा में थोड़ी हिचकिचाहट थी. उन्हें ओमबेनी की दूसरी पत्नियों के बारे में भी नहीं पता था.
मगर जब क्रिस्टीन और एलीन ने टूमा का दिल खोलकर स्वागत किया तो टूमा को कम्फर्ट फ़ील हुआ और वो भी एक साथ घर में रहने के लिए राजी हो गईं. चारों का मानना है कि कभी न कभी चीजें बदलेंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा. इसके लिए वो प्रयासरत भी हैं.
जिस तरह से ओमबेनी ने तीन पत्नियों को 10 बच्चों को संभाला, क्रिस्टीन उसके लिए ओमबेनी की सराहना करती हैं. भले ही उनका जीवन गरीबी और अभावों में गुजरा है, लेकिन वो अपनी जिंदगी में खुश हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





