विश्व

खुद से शादी, फिर तलाक, पढ़े मॉडल की पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
21 Jun 2022 1:14 PM IST
खुद से शादी, फिर तलाक, पढ़े मॉडल की पूरी स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हाल ही में गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से ही शादी कर ली थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही. खास बात ये रही कि क्षमा बिंदु की शादी में हल्दी, मेहंदी, फेरे जैसे रस्म भी हुए.

पूरे रीति रिवाजों के साथ वडोदरा में क्षमा बिंदु ने शादी की थी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मॉडल की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने खुद से शादी भी की और शादी के 3 महीने के भीतर ही तलाक भी ले लिया.
मॉडल का नाम क्रिस गैलेरा है. क्रिस गैलेरा ने खुद से शादी के 3 महीने बाद ही कहा था कि उन्हें कोई मिल गया है और इसलिए वह खुद से तलाक ले रही हैं.
तब खुद से शादी को लेकर क्रिस ने कहा था कि वह पुरुष पर आश्रित रह-रहकर थक चुकी हैं. इसलिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया था. मॉडल ने ये भी कहा था कि उन्हें अकेले रहना बहुत पसंद है और उन्हें इस बात का भी दुख नहीं था कि उनकी शादी में कोई दूल्हा नहीं होगा. लेकिन क्रिस, खुद की पत्नी बनकर ज्यादा दिन नहीं रह पाई थीं.
बता दें कि क्रिस इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी ग्लैमरस फोटो इस प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहती हैं. यहां उन्हें 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story