विश्व

शादीशुदा महिला का था ऑफिस कर्मी के साथ अफेयर, पति के सामने खुला राज, फिर...

jantaserishta.com
30 Jan 2021 2:59 PM IST
शादीशुदा महिला का था ऑफिस कर्मी के साथ अफेयर, पति के सामने खुला राज, फिर...
x

एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर अपनी शादीशुदा जिंदगी का एक बड़ा राज खोला है. महिला दो बच्चों की मां है और उसका कहना है कि उसका पति अब उस पर तीसरे बच्चे का दबाव डाल रहा है जो वो नहीं चाहती है.

पति तीसरा बच्चा क्यों चाहता है, इसकी वजह भी महिला ने बताई है. महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उससे एक बहुत बड़ी गलती हुई थी. उसने बताया कि दो साल पहले उसका ऑफिस में एक सहकर्मी के साथ अफेयर था जिसका अब उसे बहुत अफसोस है.
महिला ने लिखा, 'अपने पति हैरी से मेरा प्यार कम हो गया था. मुझे लग रहा था कि मेरा प्रेमी मुझसे सच्चा प्यार करता था. मैं उसके साथ एक नया जीवन शुरू करने के सपने देखने लगी थी. लेकिन मेरा दिल तब टूट गया जब मुझे पता चला कि वो किसी और महिला के लिए मुझे धोखा दे रहा है.'
महिला ने लिखा, 'अपनी जिंदगी बर्बाद करने की जिम्मेदार मैं खुद ही हूं. इन सबमें सबसे खराब बात ये हुई कि मेरे अफेयर का पता मेरे पति को चल गया. वो पूरी तरह से टूट गया लेकिन उसने मुझे माफ कर दिया. हमने एक-दूसरे को समझाया और अपनी शादी बचाने में कामयाब रहे.'
महिला ने आगे लिखा, 'हैरी अब तीसरा बच्चा चाहता है और मुझे इसकी वजह पता है. ये सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहता है कि मैं उसके साथ हमेशा रहूंगी. मैंने उसे कई बार इस बात का भरोसा दिलाया है कि मैं अब कभी किसी और से अफेयर नहीं करूंगी और मैंने जो भी किया है उसका मुझे अफसोस है.'
महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं तीसरा बच्चा संभाल पाऊंगी. मैं अभी भी भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर हूं लेकिन हैरी मुझसे बार-बार तीसरा बच्चा पैदा करने को कह रहा है.'
'मैं वास्तव में अब एक और बच्चा नहीं चाहती. अपनी दोनों प्रेग्नेंसी मे मैं बहुत बीमार रही थी और फिर से वही सब सोचकर मुझे घबराहट हो रही है. मानसिक तौर पर भी मैं तीसरे बच्चे के लिए तैयार नहीं हूं. मेरे लिए दो बच्चे ही संभालना बहुत मुश्किल का काम है. मैंने अपने दोस्तों से सुना है कि तीन बच्चे पालना मां के लिए कितना कठिन होता है.'
महिला ने लिखा, 'हाल ही मे मुझे अपने पुराने प्रेमी का एक ईमेल मिला जिसमें वो मेरा हालचाल पूछ रहा था. मैंने उसे तुरंत ब्लॉक कर दिया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि हैरी ये देखे. उसका मेल देखने के बाद एक बार फिर मुझे सब कुछ याद आ गया. मुझे अपने किए पर फिर पछतावा होने लगा कि मैंने हैरी को कितना दुख पहुंचाया है.'
'मुझे खुद से नफरत होने लगी है कि मैंने उसे इतना असुरक्षित महसूस करा दिया है. मुझे पता है कि मैं उसके भरोसे के लायक नहीं हूं, लेकिन मुझे उसे उसके विश्वास की जरूरत है. अब मैं उसे कभी किसी तरह की तकलीफ नहीं दूंगी.'
महिला ने अंत में लिखा, 'जो भी हुआ लेकिन तीसरा बच्चा तो समस्या का हल नहीं हो सकता है. मैं हैरी को समझाने में लगी हूं कि मैं अब वैसी नहीं हूं जैसी 2 साल पहले थी. मैं उसको अब कभी धोखा नहीं दूंगी. मैं हमेशा उससे प्यार करूंगी और उसके प्रति वफादार रहूंगी. इसके लिए उसे मुझे तीसरे बच्चे से बांधने की जरूरत नहीं है.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story