विश्व

दुनियाभर में चर्चा! सौतेले बेटे से ही शादी की, जानें इस महिला के बारे में...

jantaserishta.com
14 Aug 2022 12:28 PM IST
दुनियाभर में चर्चा! सौतेले बेटे से ही शादी की, जानें इस महिला के बारे में...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक महिला ने पति को तलाक देकर अपने सौतेले बेटे से शादी कर ली. अब वह दूसरी बार उसके बच्चे की मां बनने वाली है. 37 साल की इस महिला का नाम मरीना बलमशेवा (Marina Balmasheva) है. मरीना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और रूस की रहने वाली हैं.

उन्होंने 23 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन (Vladimir Shavyrin) से दो साल पहले शादी रचाई थी. मरीना की यह शादी काफी चर्चा में रही थी. पति एलेक्सी शेवरिन (Alexey Shavyrin) से तलाक के बाद मरीना को सौतेले बेटे व्लादिमीर से प्यार हो गया था और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.
'द मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, मरीना और व्लादिमीर की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब व्लादिमीर महज 7 साल का था. दरअसल, मरीना ने एलेक्सी (47) से साल 2007 में शादी की थी और उसके बाद से ही व्लादिमीर उनके साथ रहता था. शादी के 10 साल बाद मरीना ने एलेक्सी से तलाक ले लिया और फिर इसके 3 साल बाद सौतेले बेटे व्लादिमीर से शादी कर ली.
शादी के वक्त मरीना का वजन पहले बहुत ज्यादा था. ऐसे में मरीना ने अपना वजन घटाने और आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई. इतना ही नहीं उन्होंने अपना वजन भी बेहद कम कर लिया. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी Weight Loss Journey के बारे में बताया है.
मरीना इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं. यहां उनके 6 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वो अक्सर पति संग अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story