विश्व

आईसीयू में शादी! बॉयफ्रेंड ने निभाया गर्लफ्रेंड से किया आखिरी वादा

jantaserishta.com
23 Oct 2021 3:38 PM IST
आईसीयू में शादी! बॉयफ्रेंड ने निभाया गर्लफ्रेंड से किया आखिरी वादा
x

नई दिल्ली: ब्रिटेन में एक शख्स की गर्लफ्रेंड (Girlfriend) की कार एक्सीडेंट (Death In Accident) में मौत हो गई. शख्स ने गर्लफ्रेंड से शादी (Marriage) रचाने का वादा किया था. लेकिन इससे पहले ही लड़की दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. हालांकि, एक्सीडेंट के बाद जब घायल हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया तो शख्स ने डॉक्टरों से मिन्नतें करके वहीं उसके साथ शादी की. वह एक पत्नी के तौर पर गर्लफ्रेंड को देखना चाहता था. शख्स ने अपनी इस प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से बताया है. आइए जानते हैं.

'द सन यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय जिम मैनेजर ग्रेग पीटर्स (Greg Peters) और 28 वर्षीय एना लेगर (Anna Ledgar) एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. दोनों 18 महीने पहले ही मिले थे, लेकिन एक दूसरे के काफी करीब आ चुके थे. वे शादी का प्लान कर रहे थे. दोनों के घर वाले भी राजी थी. लेकिन एक हादसे ने सबकुछ बदल दिया.
एक दिन नौकरी से आते वक्त एना लेगर की कार दूसरे वाहन से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि एना के शरीर में कई गंभीर चोटें आईं. उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां बॉयफ्रेंड (Boyfriend) ग्रेग पीटर्स के साथ परिजन भी मौजूद थे. सभी उसकी सलामती की दुआएं कर रहे थे, लेकिन होनी को कुछ मंजूर था.
डॉक्टरों ने बताया कि एना को आईसीयू में शिफ्ट करना होगा, उसकी हालत बिगड़ रही थी. एना कोमा में चली गई थी. ये जानकर ग्रेग बेहद परेशान हो गया, वो एना खोना नहीं चाहता था. ग्रेग उसे अपनी पत्नी के रूप में देखना चाहता था. ताकि एना बतौर पत्नी उसकी यादों में कैद रहे.
ग्रेग ने डॉक्टरों से मिन्नतें कीं, पर उन्होंने मना कर दिया. हालांकि, अंत में ग्रेग के प्यार और मनोदशा को देखते हुए वो मान गए. एना और अपने परिवार वालों की मौजूदगी में ग्रेग ने गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाई और उसे अपनी पत्नी बनाया. कुछ देर बाद एना की मौत हो गई. परिवार की सहमति से उसके कुछ अंगों को डोनेट किया गया. जिनसे 6 लोगों को नई जिंदगी मिली.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story