विश्व

शादी या मजाक! बॉडी बिल्डर ने Sex Doll से की शादी, लोगों का चकराया सिर

jantaserishta.com
27 Dec 2020 9:31 AM IST
शादी या मजाक! बॉडी बिल्डर ने Sex Doll से की शादी, लोगों का चकराया सिर
x

नई दिल्ली. शादी (Marriage) एक पवित्र बंधन होता है. शादी में दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है. शादी में हर किसी की नजर दूल्हा-दुल्हन पर रहती है और वे दोनों एक-साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं. लेकिन दुनिया में एक अजीबोगरीब शादी (Unique Marriage) हुई है. इसके बारे में जानकर आपका भी सिर चकरा जाएगा. एक बॉडी बिल्डर (Bodybuilder) ने लड़की से नहीं, बल्कि सेक्स डॉल (Sex Doll) से शादी रचाई है. इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Photo) हो रही है.

यह बॉडी बिल्डर (Bodybuilder) कजाकिस्तान (Kazakhstan) का रहने वाला है. इसका नाम Yurii Tolochko हैं. इसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 नवंबर को अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो (Marriage Pictures) पोस्ट किए हैं. इस अनोखी शादी (Unique Marriage) की तस्वीरें को लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब पसंद कर रहे हैं.
यूरी ने अपनी सेक्स डॉल (Sex Doll) का नाम मार्गो रखा है. यूरी के पास यह डॉल काफी पहले से थी. इस डॉल के लिए यूरी की दिवानगी दूसरे आशिकों जैसी ही है. यूरी ने 2019 में मार्गो को शादी के लिए प्रपोज (Marriage Proposal) किया था.
यूरी और मार्गो की शादी इस साल मार्च महीने में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई थी. वे इस देरी के लिए सिर्फ इस वायरस को ही जिम्मेदार मानते हैं.
यूरी पिछले एक साल से इस सेक्स डॉल (Sex Doll) के साथ रह रहे हैं. उन्होंने इस डॉल में अपने मुताबिक कुछ चीजें चेंज भी करवाई हैं.
इन अनोखी शादी (Unique Marriage) की तस्वीरों को देखकर लोग हैरान हैं और सोच रहे हैं कि आखिर एक डॉल (Sex Doll) को कोई अपना जीवनसाथी कैसे बना सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story