विश्व

युद्ध के बीच कई रूसी सैनिक बीमार पड़े

jantaserishta.com
1 April 2022 9:25 AM IST
युद्ध के बीच कई रूसी सैनिक बीमार पड़े
x

कीव: परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी एनर्जोएटम ने बताया कि विकिरण की शुरुआती समस्या का सामना करने के तुरंत बाद रूसी सैनिकों ने उस जगह को छोड़ने का फैसला लिया. विकिरण के कारण रूसी सैनिक बीमार पड़ने लगे और इसके बाद चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़ने का फैसला लिया गया.

परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी एनर्जोएटम ने कहा कि रूसी सेना नजदीक के शहर स्लावुटिक को छोड़ने की भी तैयारी कर रही है, जहां परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी रहते हैं. एनर्जोएटम के मुताबिक प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि रूसी सैनिकों ने चेर्नोबिल संयंत्र के आस-पास के 10 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में रेड फॉरेस्ट इलाके में खाईयां खोदी थीं, जिसके परिणामस्वरूप रूसी सैनिकों को विकिरण का सामना करना पड़ा. इसी क्षेत्र में 1986 में एक भीषण परमाणु हादसा हुआ था.
विकिरण की समस्या का सामना करने के बाद रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़कर बेलारूस के साथ लगी यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं. यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी ने यह जानकारी दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story