विश्व

मॉस्को आतंकी हमले पर अब भी कई सवाल बने हुए हैं: पुतिन

jantaserishta.com
26 March 2024 8:34 AM IST
मॉस्को आतंकी हमले पर अब भी कई सवाल बने हुए हैं: पुतिन
x
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमला कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा किया गया था, लेकिन कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। पुतिन ने सोमवार को आतंकवादी हमले के बाद उठाए गए कदमों पर एक बैठक में कहा, "हम जानते हैं कि अपराध कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने किया, जिनकी विचारधारा से इस्लामी दुनिया खुद लड़ रही है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यह पहले से ही पता है कि आतंकवादी हमले को किसने अंजाम दिया, लेकिन अब "हमें ये जानने में दिलचस्पी है कि हमले का आदेश किसने दिया"। उन्होंने कहा कि अमेरिका सभी को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि नरसंहार में कीव का कोई हाथ नहीं है।
पुतिन का मानना है कि सवाल अभी भी बने हुए हैं। उन्होंने कहा, "कई सवालों के जवाब पाना जरूरी है। उदाहरण के लिए, क्या कट्टरपंथी, यहां तक कि आतंकवादी, इस्लामी संगठन वास्तव में रूस पर हमला करना चाहते थे।" पुतिन ने यह भी कहा कि इस सवाल का जवाब देना जरूरी है कि क्रोकस हॉल में हमले के बाद आतंकवादियों ने यूक्रेन जाने की कोशिश क्यों की और वहां उनका कौन इंतजार कर रहा था।
पुतिन ने हमले को डराने-धमकाने की कार्रवाई बताते हुए कहा, ''सवाल है कि इससे किसे फायदा होना था।'' पुतिन ने कहा कि आतंकवादी हमले की जांच पेशेवर, निष्पक्ष और बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के की जानी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story