
x
सांकेतिक तस्वीर
जेनेवा: स्विटजरलैंड के उत्तरी शहर जोफिनजेन में रास्ते से गुजर रहे कई लोगों को चाकू मारकर घायल करने की सूचना है। पुलिस ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर बताया कि एक इमारत में दो घंटे तक छिपे रहने के बाद विशेष बलों ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। शाम को बड़े पैमाने पर पुलिस ने अभियान चलाया। अधिकारियों ने लोगों को लोकल ट्रेन स्टेशन के आसपास के इलाकों में न जाने की सलाह दी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर अकेला था या उसके और साथी भी थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





