विश्व

अचानक आई बाढ़ से रेगिस्तान में कई लोग मरे, जानिए क्या होता है 'फ्लैश फ्लड'

Renuka Sahu
25 July 2022 5:20 AM GMT
Many people died in the desert due to sudden flood, know what is flash flood
x

फाइल फोटो 

जलवायु परिवर्तन का असर धीरे-धीरे दुनियाभर में व्यापक तौर पर दिखना शुरू हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जलवायु परिवर्तन का असर धीरे-धीरे दुनियाभर में व्यापक तौर पर दिखना शुरू हो गया। भारत जैसे देशों में मानसून आने के एक महीने बाद भी कई जगहों पर सूखे के हालात हैं तो वहीं ब्रिटेन में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसी कड़ी में ईरान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक इलाके में पिछले एक दशक से सूखा पड़ा था और वहां अचानक बाढ़ आ गई।

अचानक आई बाढ़ से 22 लोगों की मौत
दरअसल, यह घटना ईरान के सूखा प्रभावित दक्षिणी प्रांत फार्स की है। अलजजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यहां अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में एस्ताहबान के गवर्नर युसेफ कारेगर के हवाले से बताया गया कि शहर में बहने वाली रूदबल नदी का जलस्तर भारी बारिश के कारण काफी बढ़ गया।
ईरान दशकों से कर रहा जलवायु परिवर्तन का सामना
रिपोर्ट में कारेगर के हवाले से बताया गया कि इतने लोगों की मौत हुई जबकि बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे 55 लोगों को बचा लिया। अभी भी कम से कम दस से बीस लोग लापता हैं। यह सब तब हुआ है जब ईरान जलवायु परिवर्तन के कारण दशकों से सूखे का सामना कर रहा है। और इस इलाके में तो लंबे समय से सूखा ही पड़ रहा है। इसके बाद हाल ही में खूब बारिश हो गई।
सूखे में बाढ़ से चिंता में एक्सपर्ट्स
ईरान के इस इलाके में हुई अचानक इतनी तेज बारिश ने स्थानीय एक्सपर्ट्स हैरत में हैं. क्योंकि वहां लंबे समय से सूखा था। हालांकि स्थानीय मौसम विभाग ने पिछले दिनों संभावित भारी मौसमी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक ईरान में नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर इमारतों और सड़कों के निर्माण से अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यह एक प्रकार का फ्लैश फ्लड माना जाता है।
क्या होता है फ्लैश फ्लड
ऐसी जगह पर जहां सूखे जैसी स्थिति होती है वहां कम समय में खूब बारिश होना कि बाढ़ आ जाए तो इसे फ्लैश फ्लड कहा जाता है। अचानक बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में पहाड़ी नदियां, शहरी क्षेत्र, निचले क्षेत्र, तूफानी नालियां और पुलिया हैं। कई बार इस प्रकार की बाढ़ किसी नदी या नाले के जल स्तर में क्रमिक वृद्धि के कारण होती है। हालांकि अन्य कई कारक भी अचानक बाढ़ के कारण माने जाते हैं।
फ्लैश फ्लड अकसर तबाही लेकर आता है
कहीं कहीं तो अचानक पानी छोड़े जाने के कुछ ही मिनटों या घंटों के भीतर अचानक बाढ़ आ जाती है। अचानक आई बाढ़ से पत्थर लुढ़क सकते हैं, पेड़ उखड़ सकते हैं, इमारतें और पुल नष्ट हो सकते हैं और नए रास्ते निकल सकते हैं। तेजी से बढ़ता पानी 30 फीट या उससे अधिक की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। बाढ़ से होने वाली अधिकांश मौतें फ्लैश फ्लड के कारण होती हैं।
Next Story