विश्व

लीबिया में सशस्त्र समूहों के बीच झड़पों में कई लोगों की मौत

jantaserishta.com
26 Sept 2022 11:38 AM IST
लीबिया में सशस्त्र समूहों के बीच झड़पों में कई लोगों की मौत
x
त्रिपोली (आईएएनएस)| लीबिया की राजधानी त्रिपोली से लगभग 45 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शहर जाविया में दो सशस्त्र समूहों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय टीवी चैनल लीबिया अल-अहरार टीवी ने दी। रविवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान हुई झड़पों में कई लोग मारे गए या घायल हुए। इस दौरान मध्यम और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लीबियाई रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने झड़पों को तत्काल रोकने का आह्वान किया, ताकि संघर्ष के आसपास के इलाकों में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके।
अभी तक झड़पों के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अब से पहले अगस्त के अंत में त्रिपोली में सशस्त्र समूहों के बीच हिंसक झड़पों में 20 से अधिक लोग मारे गए थे और 140 से अधिक घायल हो गए थे।
साल 2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के शासन के पतन के बाद से लीबिया राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता का सामना कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story