विश्व

कई देश ब्रिक्स समूह में शामिल होने के इच्छुक

Rani Sahu
7 July 2023 1:42 PM GMT
कई देश ब्रिक्स समूह में शामिल होने के इच्छुक
x
बीजिंग (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित होगा। हाल में एशिया और ब्रिक्स के लिए दक्षिण अफ्रीका के विशेष दूत सुकराल ने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ साक्षात्कार में कहा कि तमाम देश ब्रिक्स ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं। ब्रिक्स सहयोग व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय मंच पर और ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सुकराल ने कहा कि ब्रिक्स देश विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व और आवाज बढ़ाने में जुटे हुए हैं और विश्व शासन व्यवस्था में सुधार व बहुपक्षवाद को बढ़ावा देते हैं। ब्रिक्स देश अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सक्रिय, स्थिर और रचनात्मक शक्ति हैं। इसलिए इसे व्यापक मान्यता और समर्थन मिला।
Next Story