विश्व

शख्स का कारनामा, सिर्फ 4 मिनट में खा गया 20 हजार कैलोरी

HARRY
21 Aug 2021 1:01 PM GMT
शख्स का कारनामा, सिर्फ 4 मिनट में खा गया 20 हजार कैलोरी
x

अगर आपसे बर्गर खाने के लिए कहा जाए तो कितना बड़ा बर्गर खा जाएंगे? आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे शख्स के बारे में जो 20 हजार कैलोरी वाला बर्गर खा जाता है वह भी महज चार मिनट में। मैट स्टोनी नाम के शख्स ने अपने इस कारनामे का वीडियो भी बनाया है और उसे शेयर भी किया है। अब तमाम लोग उसके वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में स्टोनी उस फूड चैलेंज के बारे में बताता है, जिसे वह पूरा करने वाला है। वह बताता है कि लास वेगास में एक ऑइकॉनिक फूड चैलेंज में हिस्सा लेने आया हुआ है। स्टोनी जिस बर्गर को खाता है, उसमें 8 पेटीज, चीज का 16 स्लाइसेज, एक रेड ओनियन, 2 टमाटर, चिली, बेकन की 40 स्लाइस और 2 हैम्बर्ग बन है। शेयर किए जाने के बाद से अभी तक इस वीडियो को 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा बड़ी तादाद में लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। लोग इस बर्गर की साइज पर हैरानी जता रहे हैं। कई लोगों ने तो कहा कि वह इस बर्गर का आधा भी नहीं खा सकते हैं। एक यूट्यूब यूजर ने लिखा कि मैं उसके दर्द को वीडियो के जरिए महसूस कर सकता हूं। मैं इसे देखकर हैरान भी हूं और प्रभावित भी।

Next Story