विश्व
विमान का दरवाजा खोलने वाले ने कहा- जल्दी उतरना चाहता था
jantaserishta.com
27 May 2023 10:17 AM IST

x
सियोल (आईएएनएस)| साउथ कोरिया में एक हवाईअड्डे पर उतरने से ठीक पहले एशियाना एयरलाइंस के विमान का दरवाजा खोलने वाले एक यात्री ने पुलिस को बताया कि उसे घुटन महसूस हो रही है और वह विमान से जल्दी उतरना चाहता है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सियोल से 237 किमी दक्षिण-पूर्व में, डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। जब विमान हवा में करीब 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर था, तभी इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया। उस यात्री को हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि हाल ही में नौकरी छूटने के बाद वह बहुत तनाव में था और उसे घुटन महसूस हो रही थी, जल्दी से उतरना चाहता था, इसलिए उसने ने दरवाजा खोला। पुलिस पूछताछ के बाद उड्डयन सुरक्षा कानून का कथित रूप से उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के लिए गिरफ्तारी वारंट का अनुरोध करने की योजना बना रही है। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। लेकिन घबराए 12 यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, इसके चलते उन्हें अस्पताल भेजा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





