
x
पेरिस: पेरिस के एक थाने में एक व्यक्ति ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी। व्यक्ति ने हिरासत के दौरान अधिकारियों से उनकी सर्विस पिस्तौल छीनी और फायरिंग कर दी। बीएफएमटीवी चैनल और समाचार पत्र ले पेरिसियन ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया, "व्यक्ति को घरेलू हिंसा के आरोप में गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया गया था।"
रिपोर्टों के अनुसार, जब थाने में उसकी तलाशी की कोशिश की जा रही थी, तभी उसने हथियार छीन लिया और दोनों अधिकारियों को गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी के शरीर के ऊपरी हिस्से और दूसरे को जांघ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर कथित तौर पर घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





