
x
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर में एक पांच सितारा होटल की छत से करीब 750 फीट से छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे मैनहट्टन के मंदारिन ओरिएंटल होटल में हुई। अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह होटल में नहीं रुका था। जांच में पता चला है कि वह सर्विस लिफ्ट से छत पर गया था। यह होटल 55 मंजिला डॉयचे बैंक सेंटर टॉवर की टॉप 19 मंजिल पर स्थित है। यहां कुछ हॉलीवुड हस्तियों का घर भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





