विश्व

चमत्कार! नौवीं मंजिल से BMW कार पर गिरा शख्स, लेकिन ऐसे बच गई जान

jantaserishta.com
8 Oct 2021 5:21 PM IST
चमत्कार! नौवीं मंजिल से BMW कार पर गिरा शख्स, लेकिन ऐसे बच गई जान
x

नई दिल्ली: अमेरिका के न्यूजर्सी (US New Jersey) में एक शख्स बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से नीचे कूद (Man Plunges Building) गया. लेकिन शख्स की किस्मत अच्छी रही कि इतनी ऊपर से गिरने के बाद भी वो बच गया. हालांकि, शख्स को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला..

दरअसल, जर्नल स्कॉवयर के पास एक 31 वर्षीय शख्स 9वीं मंजिल से छलांग लगा देता है. छलांग लगाने के बाद वह पार्किंग में खड़ी एक ब्लैक कलर की बीएमडब्लू (BMW) कार पर गिरता है. जिसके चलते इतनी ऊपर से गिरने के बाद भी उसकी जान बच जाती है.
इस घटना के बाद बीएमडब्लू कार की छत पिचक जाती है. कार के शीशे भी टूट जाते हैं और शख्स भी काफी चोटिल हो जाता है. न्यूयॉर्क पोस्ट ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर एक बड़ा सा धमाका सुनाई दिया. पता चला कार के ऊपर कोई आदमी गिरा है. कार के शीशे चकनाचूर हो गए थे. पूरी गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई थी.
वहीं जो शख्स कार के ऊपर गिरा था, वो दर्द के मारे कराह रहा था. उसके हाथ मुड़ गए थे. उसके चेहरे पर खून लगा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों ने फौरन पुलिस को कॉल किया, जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया.
रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स बिल्डिंग की खुली खिड़की से नीचे कूदा था, जिसकी ऊंचाई करीब 100 फीट थी. कार के ऊपर गिरने के बाद भी शख्स खुद से खड़ा होने की कोशिश कर रहा था. इस घटना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story