विश्व

मालदीव और भारत के बीच वीजा छूट समझौते को बहाल करने पर सहमत हुआ, जानिए यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

Neha Dani
11 Oct 2021 2:18 AM GMT
मालदीव और भारत के बीच वीजा छूट समझौते को बहाल करने पर सहमत हुआ, जानिए यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा
x
चिकित्सा और कारोबारी उद्देश्य के लिए वीजा जरूरत से छूट मिलेगी।'

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत दोनों देशों के बीच दिसंबर 2018 के वीजा छूट समझौते को बहाल करने पर सहमत हो गया है। इसके तहत मालदीव के लोगों को भारत यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।

दिसंबर 2018 वीजा छूट समझौते को मालदीव एवं भारत ने कोविड-19 सीमा बंदी के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। शाहिद ने समझौता बहाल करने के आग्रह पर विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को धन्यवाद दिया।
ट्विटर पर शाहिद ने सूचित किया कि मध्य अक्टूबर से मालदीव के नागरिकों को पर्यटन, चिकित्सा और व्यापार के उद्देश्य के लिए वीजा जरूरतों से छूट मिलेगी।
मालदीव के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, 'खुशी है कि भारत, मालदीव के साथ हुए दिसंबर 2018 वीजा छूट समझौते को बहाल करने पर सहमत हो गया है। कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इसे अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। 15 अक्टूबर, 2021 से मालदीव के नागरिकों को पर्यटन, चिकित्सा और कारोबारी उद्देश्य के लिए वीजा जरूरत से छूट मिलेगी।'

Next Story