विश्व
बड़ा मोड़: Iran-Israel-US War रुकेगा? युद्ध रोकने के लिए बातचीत शुरू
jantaserishta.com
23 March 2026 5:09 PM IST

x
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान.
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए. ट्रंप ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बेहद सकारात्मक बातचीत के बाद लिया है. उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को पूरी तरह खत्म करने को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, 'ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसका उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी टकराव का पूर्ण समाधान निकालना है. दोनों देशों के बीच इन गहन और विस्तृत चर्चाओं के सकारात्मक रुख को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए.'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमले रोकने का फैसला ईरान के साथ आगे की वार्ताओं की सफलता पर निर्भर करेगा. यह घोषणा ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर तेहरान 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोलता है, तो उसके पावर प्लांट्स को और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया जाएगा. हालिया घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि दोनों पक्ष तीखी बयानबाजी से आगे बढ़कर अब युद्ध का कूटनीतिक समाधान निकालने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





