विश्व

तुर्किये में बड़ा सैन्य हादसा, S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश में 4 सैनिकों की मौत

SHIDDHANT
13 Nov 2026 12:06 AM IST
तुर्किये में बड़ा सैन्य हादसा, S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश में 4 सैनिकों की मौत
x
हादसे की वजह अज्ञात
दिल्ली: तुर्किये (तुर्की) से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। देश के मालात्या प्रांत में एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है। हादसे के बाद सैन्य और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्किये का सैन्य हेलिकॉप्टर S-70 मालात्या प्रांत के येसिल्युर्त (Yeşilyurt) जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलिकॉप्टर में कुल चार सैन्यकर्मी सवार थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि चारों की जान चली गई। तुर्किये के सरकारी मीडिया ने भी इस घटना की जानकारी दी है।



रक्षा मंत्रालय ने की चार सैनिकों की मौत की पुष्टि
तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर सैन्य S-70 था। हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार चारों सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर क्रैश होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की आवश्यकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो
हेलिकॉप्टर दुर्घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें मालात्या क्षेत्र में सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल तुर्किये के रक्षा मंत्रालय की ओर से चार सैन्यकर्मियों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच और आगे की जानकारी का इंतजार है।
Next Story