भारत

चाय फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा धुआं

jantaserishta.com
30 April 2024 10:28 AM IST
चाय फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा धुआं
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक 12 स्थित चाय फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि निकलने वाला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था। फायर विभाग की आठ गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह के वक्त कंपनी बंद थी और शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। ग्रेनो वेस्ट के इकोटेक 12 स्थित मास्टरब्लेंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में सुबह लगभग 5 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
गनीमत थी फैक्ट्री में रखी हुई चायपत्ती तक ये आग नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग फैक्ट्री के पीछे वाले इलाके में शुरू हुई और बढ़ने लगी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ ने बताया कि मंगलवार को ईकोटेक-12, ग्रेटर नोएडा स्थित चाय बनाने की कंपनी मास्टरब्लेंड प्राइवेट लिमिटेड में विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर 8 गाड़ियों की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story