विश्व

लगी भीषण आग: 37 लोगों की मौत, मचा हाहाकार, VIDEO

jantaserishta.com
28 March 2023 3:36 PM IST
लगी भीषण आग: 37 लोगों की मौत, मचा हाहाकार, VIDEO
x
100 घायल हो गए।
मेक्सिको सिटी (आईएएनएस)| अमेरिकी सीमा के पास मेक्सिको के शहर स्यूदाद जुआरेज में एक प्रवासी सेंटर में आग लग गई। जिसमे कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 अन्य घायल हो गए। चिहुआहुआ स्टेट के एक बयान का हवाला देते हुए, सीएनएन ने कहा कि आग मेक्सिको और अमेरिका को जोड़ने वाले स्टैंटन-लेडरे ब्रिज के पास स्थित राष्ट्रीय प्रवासन संस्थान (आईएनएम) के कार्यालय में लगी।
यह घटना सोमवार देर रात करीब 71 प्रवासियों को सेंटर में लाए जाने के कुछ ही देर बाद हुई। आग लगने के कारणों या पीड़ितों की राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल पाया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एल पासो टेक्सास से रियो ग्रांडे नदी के पार स्थित मैक्सिकन शहर स्यूदाद जुआरेज ने हाल के हफ्तों में लोगों की आगमन देखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story