विश्व

एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई

jantaserishta.com
19 Feb 2026 4:30 PM IST
एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई
x
नई दिल्ली: ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट कर लिया गया है. उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर इस समय पुलिस कस्टडी में हैं.
एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन भी है. ऐसे में यह एक्शन उनके जन्मदिन पर ही हुआ. गुरुवार सुबह सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित एंड्रयू माउंटबेटन के घर पर सादे कपड़ों में आठ पुलिस अधिकारियों को देखा गया. एंड्रयू का घर पूर्वी इंग्लैंड के काउंटी नॉरफॉक में है.
इस संबंध में थेम्स वैली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि जांच के तहत आज हमने नॉरफॉक के साठ वर्ष की आयु वाले एक व्यक्ति को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया है. बर्कशायर और नॉरफॉक स्थित पतों पर तलाशी की जा रही है. यह व्यक्ति फिलहाल पुलिस हिरासत में है.
बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार हम गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम उजागर नहीं करेंगे. कृपया यह भी ध्यान रखें कि यह मामला अभी एक्टिव है इसलिए इस खबर के पब्लिकेशन में सावधानी बरती जाए, ताकि अदालत की अवमानना न हो.
सहायक मुख्य कांस्टेबल ओलिवर राइट ने कहा कि जांच के बाद हमने सार्वजनिक पद के दुरुपयोग की जांच औपचारिक रूप से शुरू कर दी है. यह बेहद जरूरी है कि हम इस कथित अपराध की जांच करते समय निष्पक्षता बनाए रखें. हमें इस मामले में जनता की दिलचस्पी का पूरा एहसास है और उचित समय पर हम आगे की जानकारी साझा करेंगे.
एंड्रयू की गिरफ्तारी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है. हालांकि उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि क्या एंड्रयू ने खुद ब्रिटेन की पुलिस के सामने पेश हो जाना चाहिए.
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिद्धांत बेहद महत्वपूर्ण है और इस मामले में भी उसी तरह लागू होना चाहिए, जैसे किसी अन्य मामले में होता है. पुलिस इस समय उन आरोपों पर विचार कर रही है, जिनमें यह भी शामिल है कि जेफ्री एपस्टीन ने एंड्रयू के लिए एक महिला की तस्करी कर उसे ब्रिटेन लाया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story