विश्व

विमान दुर्घटना से बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, एक शख्स घायल

Neha Dani
14 Nov 2021 8:55 AM GMT
विमान दुर्घटना से बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, एक शख्स घायल
x
घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक विमान दुर्घटना से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया है। डब्ल्यूपीबीएन-टीवी ब्राडकास्टर ने रविवार को चार्लेवोइक्स काउंटी शेरिफ कार्यालय का हवाला देते हुए जानकारी दी है। यह

हादसा शनिवार को बीवर द्वीप पर हुआ। इस विमान में पांच लोग मौजूद थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान वेल्के हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Next Story