विश्व

बड़ा हादसा: चीन में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, 7 लापता

Rounak Dey
19 Sept 2021 12:33 PM IST
बड़ा हादसा: चीन में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, 7 लापता
x
रिपोर्ट में कहा गया है कि बचाव अभियान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

चीन से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर एक नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग लापता है। दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में एक यात्री नाव नदी में पलटी है। सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:50 बजे लिउपांशुई शहर के जांगके कस्बे में जांगके नदी में हुई। रविवार सुबह 8:10 बजे तक 39 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बचाव अभियान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story